PURNEA NEWS ; भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के किसान अब ड्रोन की सहायता से अपने खेतों में कीटनाशक या अन्य दवाइयों का छिड़काव कर सकते हैं । इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन उपलब्ध करा दिया गया है । गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रखंड क्षेत्र के जाबे, असकतिया, बलिया एवं अन्य गांव के किसानों के खेतों में लगी फसलों में कीटनाशक एवं अन्य दवाइयों का छिड़काव किया गया । भवानीपुर प्रखंड के नोडल कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से दवाइयों का स्प्रे करने में लागत भी कम आता है और समय भी बहुत कम लगता है । इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से स्प्रे करने में दवाइयां भी बहुत कम बर्बाद होता है ।

किसानों को मिलता है अनुदान :——

नोडल अधिकारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि ड्रोन से कीटनाशक या अन्य दवाइयों के छिड़काव पर सरकार के द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है । उन्होंने बताया कि एक एकड़ फसल में ड्रोन से नैनों यूरिया, नैनो डीएपी या अन्य दवाइयों का छिड़काव करने में 500 रुपया लागत आता है , जिसमे से 250 रुपया किसान को चुकाना होता है और 250 रुपया कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन संचालक को भुगतान किया जाता है । कृषि अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से रासायनिक दवाईयों एवं उर्वरक छिड़काव कराने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है , जिसके बाद कृषि विभाग के द्वारा किसानों को ड्रोन उपलब्ध करा दिया जाता है ।

समय, उर्वरक, एवं लागत में होता है बचाव :—–

ड्रोन से फसलों में छिड़काव करने से किसानों को समय, मजदुर, उर्वरक एवं लागत में काफी बचाव होता है । ड्रोन से एक दिन में कम से कम 20 एकड़ फसल में छिड़काव हो जाता है । खेतों में लगे बड़े फसलों जैसे केला, मक्का आदि में जहाँ किसान सही तरीके से छिड़काव नहीं कर पाते हैं वैसे फसलों में ड्रोन की सहायता से किसान आसानी से छिड़काव कर सकते हैं । ड्रोन से छिड़काव करने में दवाईयां भी बर्बाद नहीं होती है । गुरुवार को ड्रोन के माध्यम से पहलीबार प्रखंड क्षेत्र में हो रहे छिड़काव को देखने के लिए भी किसानों की भीड़ पहुंची थी । वहीं कृषि विभाग के इस पहल की स्थानीय किसानों ने काफी सराहना किया ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *