PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा सत्र में विधायक खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा से मखाना देश-विदेश में सुपर फूड के रूप में प्रसिद्ध हुआ है तथा लोकसभा कैंटीन में मखाना को स्नैक्स के रूप में शामिल किया गया है। शून्यकाल में विधायक ने विधानसभा कैंटीन के व्यंजन में मखाना को शामिल करने की सरकार से मांग की। विधायक ने पूर्णिया क्षेत्र के विकास और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए विधानसभा में कई अहम मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के आंगनबाड़ी भोगा देहात से गोवर्द्धन पोद्यार के घर तक तथा सिकंदरपुर उत्तर से माफा पेट्रोल पंप तक की कच्ची सड़क के पक्कीकरण करने हेतु निवेदन याचिका दी है।

पूर्वोत्तर भारत का गेटवे माने जाने वाले पूर्णिया शहर में भारी वाहनों के आवागमन के कारण यातायात और वायु प्रदूषण की समस्या काफी बढ़ रही है। विधायक ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट चालू होने के बाद शहर में जाम की समस्या और बढ़ेगी। इसलिए, उन्होंने शहर में रिंग रोड के निर्माण हेतु सदन में ध्यानाकर्षण दिया। विधायक खेमका ने पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन हेतु पूर्णिया में लैंड ट्रिब्यूनल कोर्ट की शाखा स्थापित करने की मांग भी की। साथ ही रंगभूमि मैदान में शहरवासियों की सुविधा के लिए वॉकिंग ट्रैक निर्माण कराने के विषय को सदन में प्रमुखता से रखा। विधायक विजय खेमका ने इन सभी मुद्दों पर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि जनहित में समस्याओं का समाधान हो सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *