PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड के बघवाबासा कदईधार पर पुल की मांग जोर-शोर से उठने लगी है तथा विधायक शंकर सिंह से अब लोग अपेक्षा करने लगे हैं कि वे इसपर पुल बनवाने का प्रयास करें । इसपर पुल नहीं रहने से बरसात में लगभग एक हजार की आवादी कैद-सी जिंदगी जीने को मजबूर है । जबकि इसके दोनों ओर पक्की सडकें हैं । आजादी से लेकर अबतक जब-जब चुनाव हुए, तब-तब सांसद-विधायक ने यहां पुल बनाने का वादा किया, परंतु सब आजतक वादाखिलाफी ही करते नजर आए हैं । सबसे ज्यादा परेशानी यहां के स्कूली बच्चों एवं किसानों को होती है । वे मानो घरों में खासकर बरसात के दिनों में कैदी की जिंदगी बिता रहे हों । इस गांव में एक प्राथमिक विद्यालय भी है, जहां पहूंचने के लिए शिक्षकों को काफी मषक्कत करनी पडती रही है । प्राथमिक शिक्षा के बाद बच्चों की पढाई बरसात के दिनों में बंद-सी हो जाती है ।

नाव से आर-पार होना अपनी जिंदगी दांव पर लगाने जैसा हो जाता है, क्योंकि यहां नाव दुर्घटनाएं कई बार हो चूकीं हैं तथा लोग अपनी जान गंवा चूके हैं । किसानों के साथ-साथ यह परेशानी सिर्फ इसी गांव के लोगों के लिए नहीं है, बल्कि बघवा मुख्य गांव के लोगों की भी जमीन उसपार है, जिसे वे बरसात में जोत-आवाद नहीं कर पाते हैं । अब जब विधायक शंकर सिंह इस विधानसभा क्षेत्र के गदीघाट स्थित पुल का निर्माण का शिलान्यास जैसे ही की, वैसे ही यहां के लोगों की अपेक्षाएं बढ गई हैं तथा लोग अब इसपर पुल की मांग जोर-शोर से करने लगे हंै । गांव के गोविंद सिंह बताते हैं कि अब विधायक शंकर सिंह की अग्नि परीक्षा होनेवाली है, वे इसपर पुल बनवाने के लिए प्रयास करें, ताकि लोगों की चिर-प्रतिक्षित मांगें पूरी हो सके । कुल मिलाकर इस बार इस क्षेत्र से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह चुनाव जीतकर विधानसभा गए हैं । इन्होंने भी इस क्षेत्र के चैमुखी विकास का दावा किया है, देखें ये अपना निभाते हैं, या फिर पूर्व के सांसद-विधायकों की तरह सिर्फ झूठे दिलासा दिलानेवाले निकलते हैं ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *