PURNEA NEWS : पूर्णिया में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा वारदात कहर थाना क्षेत्र के कस्टम ऑफिस के पास स्थित शिक्षक कॉलोनी में हुई है, जहां दिनदहाड़े एक अपराधी ने बंधन बैंक के कर्मचारी से पिस्तौल के नोक पर 91,000 रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, बंधन बैंक के कर्मचारी राजा कुमार कटिहार जिले के आजमनगर के निवासी हैं और वह कलेक्शन का काम कर रहे थे।

घटना के वक्त राजा कुमार दो जगह से पैसे कलेक्ट कर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश ने पिस्तौल दिखाते हुए उन्हें धमकाया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। बंधन बैंक के अधिकारी ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अपराधी की तस्वीर भी अब पुलिस के पास है। हालांकि, अब देखना यह है कि पुलिस अपराधियों को कब तक पकड़ पाती है और इस बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं पर कब रोक लगती है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *