ARARIA NEWS/एक ओर पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज, रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक को तत्काल पद से हटा गया

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया के फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव रंजन मल्ल की हत्या मामले में फुलकाहा के थाना अध्यक्ष रोशन कुमार के बाद रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव रंजन कुमार पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने अररिया जिले के रानीगंज अंचल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन कुमार को उनके पद से हटा दिया है अररिया पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासिनक दृष्टिकोण से पु० नि० राजीव कुमार रंजन को रानीगंज अंचल निरीक्षक प्रभाग रानीगंज से हटाते हुए साइबर थाना, अररिया में पद स्थापित किया गया है, तथा पु०नि० सतिश कुमार सिंह (प्रचारी प्रवर पुलिस केंद्र, अररिया) को अंचल निरीक्षक प्रभाग, रानीगंज का पद भार सौंपा गया है। पु० नि० सुनिल कुमार सुमन (साइबर थाना) अररिया को प्रचारी प्रवर पुलिस केंद्र, अररिया का पद भार दिया गया है। वही, बताया जा रहा है की डीआइजी ने यह कार्रवाई अररिया एसपी की अनुशंसा पर की है. अररिया एसपी ने अपने अनुशंसा पत्र में कहा है कि पु.नि. राजीव रंजन कुमार, रानीगंज अंचल (अररिया) को अनुभवहीन तथा नेतृत्वहीन पदाधिकारी होने तथा इन्हें बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इनके कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं होने को लेकर उन्हें रानीगंज अंचल प्रभाग के पद से हटाया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon