PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रहीम सागर ने गुरुवार को ताजपुर स्थित अपने निवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए रोजेदारों ने शिरकत की। इफ्तार के दौरान उपस्थित रोजेदारों ने दुनिया में अमन-चैन और सभी की सलामती की दुआ मांगी।

अजान के साथ ही उपस्थित रोजेदारों ने खजूर खाकर एवं शरबत पीकर अपना इफ्तार शुरू किया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शाहनवाज आलम, तनवीर आलम सहित नगर पंचायत के कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *