BIHAR POLITICS : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौरे पर हाजीपुर पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के दौरान हुई घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रशांत किशोर ने कहा, “पिछले वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। जन सुराज और मैं खुद पिछले दो महीनों से हर मंच से सरकार से अपील कर रहे हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति की जांच होनी चाहिए और इसकी विस्तृत रिपोर्ट बिहार की जनता के सामने रखी जानी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के मुख्यमंत्री शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, “आश्चर्य की बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस बात से वाकिफ हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन दिल्ली की सरकार चलाने के लिए वे बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जब भी नीतीश कुमार सार्वजनिक मंचों पर मौजूद होंगे तो बुधवार की घटना जैसी स्थितियां दोहराई जा सकती हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *