BIHAR POLITICS : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौरे पर हाजीपुर पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के दौरान हुई घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रशांत किशोर ने कहा, “पिछले वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। जन सुराज और मैं खुद पिछले दो महीनों से हर मंच से सरकार से अपील कर रहे हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति की जांच होनी चाहिए और इसकी विस्तृत रिपोर्ट बिहार की जनता के सामने रखी जानी चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के मुख्यमंत्री शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, “आश्चर्य की बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस बात से वाकिफ हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन दिल्ली की सरकार चलाने के लिए वे बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जब भी नीतीश कुमार सार्वजनिक मंचों पर मौजूद होंगे तो बुधवार की घटना जैसी स्थितियां दोहराई जा सकती हैं। Post navigationSmart City : बिहार में स्मार्ट सिटी की सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, 20-25 KM का एरिया कवर, यहाँ जानें टाइमिंग PATNA NEWS : लोकतंत्र की जननी है वैशाली, दुनिया भर से लोग यहां ज्ञान अर्जित करने आते थे- प्रशांत किशोर