SAHARSA NEWS ; भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कोशी विकास प्राधिकरण गठन की मांग की, मिली समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन”

SAHARSA NEWS / अजय कुमार : भा.ज.पा. के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मुख्यमंत्री के सहरसा दौरे के दौरान उन्हें हार्दिक अभिनंदन किया और जिले की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एक सादर अनुरोध प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की 11 प्रमुख समस्याओं को रखा, जिनका समाधान करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सहरसा शहर में जल जमाव की गंभीर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि बुडको द्वारा सिर्फ एक फेज का काम किया गया है, लेकिन तीन अन्य फेजों का कार्य अब तक राशि के अभाव में पूरा नहीं हो सका। उन्होंने अनुरोध किया कि अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाए ताकि नगरवासियों को जल जमाव से राहत मिल सके।

सिंह ने अन्य समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में उप-श्रमायुक्त कार्यालय का निर्माण जल्दी करवाया जाए ताकि असंगठित कामगारों की समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही, पतरघट प्रखंड को अपना भवन दिलाने, कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार के लिए जमीन अधिग्रहण कर भवन निर्माण करने की आवश्यकता जताई, ताकि बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित न हो।

इसके अलावा, उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय अगवानपुर को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने, कोशी नदी के पूर्वोत्तर बाँध की ऊँचाई बढ़ाने, और सहरसा जिले के सरकारी विद्यालयों के सौंदर्यीकरण में हो रही अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। पतरघट प्रखंड के बेलदारी से घोघनपट्टी, गोलमा, खजुराहा होते हुए विराटपुर सड़क की चौड़ीकरण की भी आवश्यकता जताई गई।

सिंह ने शहर में चल रहे रैक प्वाइंट को हटाने और शहर के सौंदर्यकरण के लिए परिवहन दबाव घटाने की भी मांग की। उन्होंने कोशी नदी के किनारे बर्बाद हो रही कृषि भूमि के जल निकासी के लिए चैनल बनाने की बात कही, ताकि मखाना और मछली की खेती में छोटे किसानों को मदद मिल सके।

भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से इन सभी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की, ताकि जिले का चहुमुखी विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें निकट भविष्य में सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon