SAHARSA NEWS/आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कोसी क्षेत्र के लिए अलग घोषणा पत्र लायेगी

SAHARSA NEWS/अजय कुमार : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं बिहार कांग्रेस प्रभारी शहनबाज आलम शनिवार को जिला कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन के विस्तार एवं लोगों के बीच जाकर जनसंवाद कार्यक्रम कर रही है। समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिलकर उनकी समस्या जान रही है।जिससे उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कोसी के लिए अलग घोषणा पत्र लेकर आएगी एवं आम लोगों के हित में कार्य करेगी।उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते कहा कि यह सरकार प्रचार के माध्यम से झूठी वाह वाही लूट रही है। यहां पलायन एवं महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। पार्टी महिलाओं एवं युवाओं के लिए काम करेगी।उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में बिहार में कांग्रेस कमजोर नहीं हुई है. पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में कोसी क्षेत्र से 60 हजार लोग पलायन कर जीविका के लिए दूसरे प्रदेश गए जो नीतीश सरकार के लिए अफसोस जनक है।नीतीश सरकार का कार्यकाल काफी खराब रहा है। अब उनका मानसिक संतुलन तक खराब हो चुका है। बीमार की जगह अस्पताल में होना चाहिए। गठबंधन सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन काफी मजबूत है।वरिष्ठ नेता डॉ तारानंद साधन ने कहा कि कोसी क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां आज भी लोग कांग्रेस के प्रति आस्था रख रहे है। उन्होंने जुमलेबाज प्रधानमंत्री एवं लाचार मुख्यमंत्री के शासनकाल में देश हित में कोई बड़ा काम नहीं करने की बात कही।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हैं उन्हें इलाज की जरूरत है। भाजपा सरकार उन्हें इलाज सत्ता पाने के लोभ के कारण नहीं करा रही है। मौके पर कोडीनेटर संजय महाराज, राजेश मिश्र, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, वरीय नेता केशर कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, मुशहर समाज के अध्यक्ष प्रेम लाल सादा, शोभा कांत झा, बैद्यनाथ झा, भरत झा, ईला देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon