SAHARSA NEWS : 30 अप्रैल,बुधवार को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, स्नान-ध्यान,जप-तप और दान-पुण्य का है विशेष महत्व :पंडित तरुण झा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान,डॉ रहमान चौक, सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बतलाया है की वैशाख महीने के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है,जो 30 अप्रैल को है, वैसे तृतीया तिथि 29 अप्रैल को संध्या में 08.18 से शुरू होकर,30 अप्रैल को शाम 06.05 के बाद समाप्त होगी,इस दिन मंगल कार्य करना शुभ माना जाता है,पंडित तरुण झा जी बताते है की मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल,बुधवार को पुरे दिन ही मनाया जायेगा,वैसे विशेष शुभ मुहूर्त सुबह 06.15 से दोपहर के 12.30 बजे तक होगा।इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा एवं उनकी चरण पादुका की पूजा का विशेष महत्व है,देवी लक्ष्मी का वास धन के साथ “धान्य” में भी होता है,अन्न का दान जरूर करें,अक्षय तृतीया पर विष्णु अवतार भगवान “परशुराम जी” का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है,इस दिन दान का सर्वाधिक महत्व होता है, इस दिन संभव हो तो जरुरतमंदो को पानी से भरी सुराही, अन्न,फल,मिठाई, वस्त्र एवं अपने सक्षमता के अनुसार जो भी दान हो तो शुभ माना जाता है,अक्षय का अर्थ ही है, जो कभी क्षय ना हो,शास्त्र के अनुसार मान्यता है की आज किया हुआ दान कभी व्यर्थ नहीं होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *