PURNEA NEWS /भवानीपुर में आज सजेगा प्रभु श्री खाटू श्याम का दरबार, सभी तैयारियां पूरी

PURNEA NEWS / आनंद यादुका : भवानीपुर में आज प्रभु श्री खाटू श्याम का भव्य दरबार सजेगा । जिसको लेकर श्याम भक्तों के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । श्याम भक्तों के द्वारा आयोजन स्थल अग्रसेन भवन को सजाने के साथ साथ समूचे भवानीपुर बाजार में भगवा झंडा लगाने का काम भी किया गया है । प्रभु श्रीश्याम महोत्सव की तैयारियों में लगे श्याम भक्तों ने बताया कि इस बार का महोत्सव काफी भव्य और आकर्षक होगा । आज होने वाले श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव में दूर-दूर के कथावाचक और गायक भवानीपुर पहुंचेंगे । जिसको लेकर श्याम भक्तों के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। श्याम परिवार भवानीपुर के सदस्यों ने बताया कि जिले के सबसे बड़े और भव्य अग्रसेन भवन में आज आयोजित होनेवाले प्रभु श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव में मनमोहन राजीव सोनी, मनमोहन सोनी एवं राजीव सोनी के द्वारा भजन की प्रस्तुति दिया जायेगा । श्याम भक्तों ने बताया कि मंगलवार की सुबह श्याम परिवार भवानीपुर एवं श्याम भक्तों के द्वारा निशान यात्रा निकाला जाएगा और संध्या में अग्रसेन भवन में संध्या 6 बजे से प्रभु की इच्छा तक श्याम भजन का आयोजन किया जायेगा । श्याम परिवार भवानीपुर के सदस्यों ने बताया कि प्रभु श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्याम परिवार के तरफ से वोलेंटियर तैनात रहेंगे । इसको लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर लिया गया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon