Purnia Exam Scam : फर्जी परीक्षार्थियों का नेटवर्क उजागर, मुख्य आरोपी गिरफ्त में

Purnia Exam Scam : 13 नवंबर 2024 को कर्मचारी चयन आयोग, मध्य क्षेत्र प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के शामिल होने का मामला सामने आया। गुलाबबाग परीक्षा केंद्र पर कार्यरत समन्व्यक की सूचना पर पुलिस ने परीक्षा के बाद सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक जांच किया और 12 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर रैकेट से जुड़े अन्य 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में साइबर थाना, पूर्णिया में कुल 39 अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब तक 37 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस की दबिश के बाद मुख्य आरोपी रौशन कुमार मंडल, जो पूर्णियाँ डिजिटल ऑनलाइन परीक्षा सेंटर का संचालक था, ने आज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *