PURNEA NEWS /अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़यर बड़घरिया टोला के एक परिवार के आपसी विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है । मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है । इस संबंध में मृतका की बहू ने आरोपितों के खिलाफ आवेदन दिया है । इधर विधि विज्ञान की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची तथा हत्या के कारण का पता लगाने के लिए साक्ष्य इकट्ठे किए । इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव का पांचू महतो गोड़ियर चपहरी सड़क स्थित बथान पर मकई का पटवन कर रहे थे, तभी वहां मौजूद भतीजा मोती महतो में किसी कारण को लेकर विवाद होने लगा, जो मारपीट में बदल गया तथा दोनों के बीच मारपीट होने लगी । इसी बीच भतीजा द्वारा चाचा पांचू महतो को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया । मौके पर खबर पाकर पांचू महतो के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा तत्काल उन्हें लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया । पूर्णिया जाने के क्रम में भवानीपुर के पास पांचू महतो की मौत हो गई । सुबह घटना की खबर पाकर मौके पर टीका पट्टी पुलिस पहुंची तथा मामले की हकीकत में जुटी हुई है । इधर घटनास्थल किस थाना में है, इसकी रुपौली थाना में है इसकी जांच की जा रही है । मृतक की बहू हेमा देवी द्वारा टीकापट्टी थाना में पांच के खिलाफ आवेदन दिया गया है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *