हिंदू विरोधी बयान पर भड़के VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने जलाया पप्पू यादव का पुतला

पूर्णिया: सोमवार को संध्या 06 बजे VHP और बजरंग दल ने सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन पप्पू यादव द्वारा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ “दंगाई” जैसा बयान देने के विरोध में आयोजित किया गया था। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी नारेबाजी की। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं में अभिनव राज केशरी, राज किशोर गुद्दू पटेल, प्रकाश पांडे, मिलिंद पारांडे, विनीत सिंह भदौरिया, नीलाभ रंजन झा, पवन कुमार पोद्दार, मृत्युंजय महन, पंकज सिंह, और अन्य शामिल थे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि हिंदू समाज को अपमान सहन नहीं होगा और ऐसे बयानों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

VHP

उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव द्वारा हिंदू समाज के खिलाफ किए गए बयान न केवल गलत हैं, बल्कि समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं। कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में कड़े शब्दों में पप्पू यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि हिंदू समाज को बांटने और अपमानित करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि इस प्रकार के बयान न केवल समुदाय को आहत करते हैं, बल्कि समाज में तनाव और अशांति फैलाने की साजिश भी हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने यह भी घोषणा की कि अगर पप्पू यादव ने जल्द ही अपने बयान पर माफी नहीं मांगी, तो वे और भी सख्त कदम उठाएंगे।

इस दौरान कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का यह कहना है कि वे हमेशा हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे, और कोई भी नेता या संगठन अगर हिंदू समाज के खिलाफ बयानबाजी करेगा, तो वह उसकी आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेंगे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon