Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
नई दिल्ली

Saugat E Modi Scheme : ‘बंटेंगे तो कटेंगे नारा देने वाले बांट रहे सौगात-ए-मोदी’, उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तीखा हमला

By अंग इंडिया न्यूज़
March 27, 2025 2 Min Read
0

Saugat E Modi Scheme : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला है। ठाकरे ने बीजेपी की नीतियों और नारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने “बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा दिया, वही अब “सौगात-ए-मोदी” के नाम पर तोहफे बांट रहे हैं। उन्होंने इसे सत्ता की राजनीति का हिस्सा बताते हुए बीजेपी से हिंदुत्व छोड़ने की घोषणा करने की मांग की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा, “पहले ये लोग महाराष्ट्र में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दे रहे थे, अब सौगात-ए-मोदी और सौगात-ए-सत्ता बांट रहे हैं। यह सौगात-ए-मोदी नहीं, बल्कि सौगात-ए-सत्ता है।” उन्होंने बीजेपी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा, “जो लोग हिंदुओं को एकजुट करने की बात करते थे, वे अब चुनाव से पहले अनाज और उपहार बांट रहे हैं। बीजेपी को साफ करना चाहिए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है।”

ठाकरे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के उदाहरण देकर बीजेपी की नीतियों पर तंज कसा। उन्होंने पूछा, “अगर यूपी में सड़क पर नमाज पर रोक है, तो बिहार में सड़क पर नमाज पर सवाल क्यों नहीं उठता? क्या नीतीश कुमार के साथ गठबंधन की वजह से चुप हैं?” उन्होंने आगे कहा, “पहले इन्होंने जहर बांटा, अब अनाज बांट रहे हैं। यह अच्छा है, लेकिन हिंदुत्व की बात करने वाले अब उसका इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिए कर रहे हैं।” उद्धव ने बीजेपी पर हिंदुओं को केवल दंगे और बलि के लिए इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मोदी जी कहते थे मंगलसूत्र खतरे में है, अब हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा? जिनके घरों पर बुलडोजर चले, उनके लिए ये तोहफे कौन लेकर जाएगा?” ठाकरे ने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती। इस हमले से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह विवाद आगामी चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है।

Tags:

if we divide then we will cut us down - give the slogan
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

NEW DELHI : अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस खारिज, सोनिया गांधी पर बयान को लेकर कांग्रेस ने लगाया था आरोप

Next

SHANKAR SINGH : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय भवन निर्माण की राह हुई साफ, विधायक शंकर सिंह की पहल लाई रंग

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme