SHANKAR SINGH अभय कुमार सिंह :  विधानसभा क्षेत्र के भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय भवन निर्माण की रास्ता साफ हो गया है । इसमें विधायक शंकर सिंह की पहल रंग लाई है । उक्त बात की जानकारी देते हुए विधायक शंकर सिंह ने बताया कि भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय भवन का निर्माण वर्षों से भूमि विवाद के कारण रुका हुआ था, जिससे स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में जनता को भारी असुविधा हो रही थी। इस विवादित भूमि पर 1952 से ही कानूनी पेंच फंसा था, क्योंकि यह जमीन महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह के नाम दर्ज थी। बाद में इस भूमि का कुछ हिस्सा अवैध रूप से निजी हाथों में चला गया, जिससे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

विधायक शंकर सिंह की तत्परता से मिली प्रशासनिक स्वीकृति

हाल ही में रुपौली विधानसभा उपचुनाव में जीतकर आए विधायक शंकर सिंह ने जनता की इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे बिहार विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया। उनके प्रयासों के फलस्वरूप प्रशासन ने विवादित भूमि के पंजीकरण, अतिक्रमण की जांच और जमाबंदी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस भूमि का मामला अब अंतिम चरण में है और न्यायालय में चल रही जमाबंदी प्रक्रिया पूरी होते ही प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इस निर्णय के बाद भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

जनता में उत्साह, प्रशासन ने भी दिखाई सक्रियता

भूमि विवाद सुलझने की खबर से क्षेत्र की जनता में उत्साह है, क्योंकि वर्षों से लंबित यह मुद्दा अब समाधान की ओर है। विधायक शंकर सिंह ने स्पष्ट किया कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।

विधायक शंकर सिंह का बयान:
भवानीपुर की जनता के लिए यह एक बड़ी जीत है। वर्षों से लंबित इस विवाद का समाधान कराकर जल्द ही प्रखंड मुख्यालय भवन का निर्माण शुरू होगा। जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना न पड़े, यह मेरी प्राथमिकता है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *