इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में लिये गये कई निर्णयलखीसराय: Bihar शहर के नया बाजार दालपट्टी स्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में मंगलवार को संगठन के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। जबकि संचालन महासचिव राजेश कुमार ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरीय पत्रकार डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह, कृष्णदेव प्रसाद व संघ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट मौजूद थे।बैठक में चार बिंदुओं चार चर्चा की गयी, जिसमें आगामी एक मई को एसोसिएशन के जिलास्तरीय सम्मेलन करने, संगठन की मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान एवं आईकार्ड बनाने, पत्रकारों के साथ आकस्मिक घटना/दुर्घटना के बाद एसोसिएशन के अधिकृत सदस्यों को एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग करने व डीएम से भेंटकर बनकर तैयार प्रेस क्लब को पत्रकारों के लिए व्यवस्थित करने चर्चा की गयी।इस मौके पर संगठन के संरक्षक /वरीय पत्रकार डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महासचिव राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदेव प्रसाद यादव, विश्वनाथ गुप्ता, सुधाकर पांडेय, अमलेश पाण्डेय, जे पी सिंह, संतोष पांडेय, चंदन मिश्रा, मनीष कुमार गुप्ता, रामायण सिंह राजपूत, कुमार हिमांशु आदि मौजूद थे। Post navigationBihar Arts Topper 2025-बाइक मैकेनिक की बेटी बनी आर्ट्स की बिहार टॉपर: फ्यूचर प्लानिंग से जीता सबका दिल Waqf Amendment Bill LIVE : इधर वक्फ बिल पर बिहार में घमासान; उधर जनसुराज के एक दावे से मच सकता है सियासी भूचाल