PURNEA NEWS/आनंद यादुका : बलिया थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर थानाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में थाना क्षेत्र के दर्जनों लोग शामिल हुए । थानाध्यक्ष श्री कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा सांप्रदायिक सौहार्द्र के वातावरण में त्योहार को मनाने का काम करें । उन्होंने कहा कि जहां जहां ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाती है वहां सौहार्दपूर्ण वातावरण में नवाज अदा किया जाय । इस मौके पर जहां भी मेला लगता है वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है । वैसे प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है । रामनवमी शोभा यात्रा के जुलूस में नियमों का पालन करना अनिवार्य है । जुलूस निकालने के लिए अनुमति की जरूरत है अनुमति के बिना किसी भी कीमत पर जुलूस नहीं निकाला जा सकता है । इसके साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने-अपने विचार रखे । मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *