ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज का मखाना ने जिला को विश्व स्तर पर दिलाया विशेष पहचान । फारबिसगंज के मखाना की स्वाद व खुशबू से लंदन सहित दुनिया के कई देश के लोग हुए परिचित।वही बताया जा रहा है कि भारत सरकार के सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से विगत दिनों यूके के एक्सेल लंदन में खाद्य व पेय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. उसी प्रदर्शनी में अररिया जिले के फारबिसगंज शहर के बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित मखाना वर्ल्ड न्यू क्रियेशन ने भी भाग लिया. वही उस प्रदर्शनी में मखाना वर्ल्ड के सीईओ फारबिसगंज अनुमंडल के भट्टाबाड़ी वार्ड संख्या 09 निवासी बीएन देव ने लंदन में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेकर मखाना वर्ल्ड के मखाना के विभिन्न प्रकार के प्रोडेक्ट, फोटो आदि का प्रदर्शनी लगा कर अररिया जिले के फारबिसगंज में खेती,प्रोसेसिंग, जिले के मखाना के गुणवत्ता व इसके स्वास्थ्य लाभ से प्रदर्शनी में आये विभिन्न देशों के खरीदारों, निवेशकों को अवगत कराया. वही, उन्होंने फारबिसगंज के मखाना को विश्व स्तर पर एक विशेष पहचान भी दिलाया है . वही, इस संदर्भ में मखाना वर्ल्ड न्यू क्रियेशन के सीईओ बीएन देव ने बताया कि लंदन में संपन्न हुए खाद्य व पेय प्रदर्शनी में भाग लेकर उन्होंने फारबिसगंज के मखाना को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया है. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में आये विभिन्न देशों से आये खरीदारों व निवेशकों ने फारबिसगंज के मखाना की गुणवत्ता की काफी सराहना किया।
ARARIA NEWS : फारबिसगंज के मखाना वर्ल्ड को लंदन में आयोजित खाद्य व पेय प्रदर्शनी में मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


