PURNEA NEWS / आनंद यादुका : बच्चों की तस्करी कर बाहर ले जाकर बेचने वाले दो फरार आरोपी के घर बलिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को न्यायलय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने का काम किया । बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बलिया थाना कांड संख्यां 218/23 के आरोपी मधवापुर निवासी विलास मंडल के पुत्र अमित कुमार एवं बाबूलाल मंडल के पुत्र छोटू कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया गया है । शुक्रवार को बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में डुगडुगी बजाते हुए इश्तेहार चिपकाया गया ।

बताना मुनासिब होगा कि 2023 में 9 सितंबर को मधवापुर के तीन मानव तस्करों के द्वारा बच्चों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था । ले जाये जा रहे बच्चों को जब इसकी भनक लगी तो एक बच्चा तस्करों के चंगुल से भागने का प्रयास किया । जिसके मानव तस्करों ने नवादा में पकड़ कर उसके शरीर पर एसिड डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया था । मामले को लेकर मधवापुर के तीन मानव तस्करों के ऊपर तत्कलीन बलिया ओपी में मामला दर्ज कराया गया था । बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन मानव तस्करों में से एक की गिरफ्तारी पूर्व में किया जा चुका है और दो मानव तस्कर पुलिस को चकमा देकर अभीतक फरार बने हुए हैं । थानाध्यक्ष ने बताया कि इश्तेहार चिपकाने के बावजूद यदि दोनों मानव तस्कर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो बहुत जल्द उनके घरों की कुर्की जप्ती किया जायेगा ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *