पूर्णिया पुलिस का 24 घंटे का धमाका: 16 अपराधी धराए, 330 लीटर शराब जब्त, 2.54 लाख का चालान
पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत के नेतृत्व में पूर्णिया पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कमर तोड़ कार्रवाई की – 16 अभियुक्तों को पकड़ा, जिनमें 5 अजमानतीय वारंटी और 9 शराब तस्कर शामिल हैं। कुल 5 लीटर देशी और 324.93 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, 3 मोबाइल और एक चार चक्का वाहन जब्त हुआ। वाहन चेकिंग में 2.54 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। SP का साफ संदेश – “पूर्णिया में अपराधियों की कोई जगह नहीं, जो कानून तोड़ेगा वो जेल जाएगा।” पूर्णिया पुलिस आपकी सुरक्षा में 24×7 मुस्तैद।