ARARIA NEWS : फारबिसगंज में ईद व रामनवमी शोभायात्रा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज आदर्श थाना परिसर में ईद, रामनवमी शोभायात्रा, चैती छठ व चैती दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ शैलजा पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. वही, इस बैठक में मौजूद लोगों ने ईद पर्व , रामनवमी शोभा यात्रा,चैती छठ एवं चैती दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई एवं अन्य मुद्दों पर अपने अपने विचारों को रखा और कहा कि सभी पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में भाईचारा के साथ मनाया जायेगा। वही, इस बैठक में मौजूद फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने कहा कि ईद, चैती छठ व चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी रथ यात्रा के अवसर पर प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तरह से सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया जायेगा। वही, इस ख़ास मौके पर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के अलावा फारबिसगंज मुख्य पार्षद वीणा देवी , फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ, सीओ, मनोज सोनी, समाजसेवी वाहिद अंसारी, मुखिया रियाज अनवर, पूनम पांडिया, रमेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon