SAHARSA NEWS : भूमि विवाद में मारपीट की घटना में जख्मी की मौत के मामले पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

SAHARSA NEWS/अजय कुमार : सलखुआ थाना के गोरदह-कबैया मुसहरी में पुराना भूमि विवाद को लेकर गत गुरूवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में जख्मी राजेन्द्र सदा (60) की मौत इलाज के दौरान हो जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त जानकारी बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने दी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जिसमें एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर मु. शूजाउद्दीन, सलखुआ थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल राजकुमार सादा, संजय सादा, तेजो सादा, बुधन सादा, राजो सादा को गिरफ्तार कर लिया गया।एसडीपीओ श्री ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के उपरांत शनिवार को सहरसा न्यायालय भेजते हुए अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon