PURNIA NEWS : दिव्य ज्योति व रश्मि से प्रकाशमय हुआ क्षेत्र

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : दिव्य ज्योति व रश्मि से पूरा प्रखंड क्षेत्र प्रकाशमय हो गया है तथा हरओर से बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का नारा गुंजने लगा है । मैट्रिक की परीक्षा में मोहनपुर बाजार के एक मजदूर की बेटी तथा हाईस्कूल की दिव्य ज्योति ने 470 अंक लाए हैं तथा जिला में छठा स्थान लायी है, वहीं भिखना गांव तथा हाईस्कूल की शिक्षिका की बेटी रश्मि ने 455 अंक लाकर अपने माता-पिता, गांव-टोला ही नहीं, बल्कि अपने नाम के स्वरूप पूरे प्रखंड को प्रकाशमय कर दिया है । मां मुन्नी देवी एवं पिता श्रवण साह की दूसरी संतान दिव्य ज्योति सिर्फ दो बहनें हैं । बडी बहन रिचा कुमारी इंटर की इसबार की परीक्षा की कला संकाय में 422 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था । अब स्वयं दिव्य ज्योति उससे भी एक कदम आगे बढकर मैट्रिक में 470 अंक लाकर, जिला में छठा स्थान प्राप्त कर, पूरे क्षेत्र को प्रकाशमय कर दिया है । वह कहती हैं कि वह दोनों बहनें यह साबित कर देंगी कि बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं है, सभी अपने-अपने माता-पिता के लिए समान जिम्मेदारी निभाते हैं । उसका लक्ष्य है कि वह डाॅक्टर बनेगी तथा इस गरीब क्षेत्र के लोगों का इसी क्षेत्र में आकर इलाज करेगी ।

प्रधानाध्यापिका पुष्पलता कुमारी, विश्वनाथ प्रसाद साह, सरपंच गौतम कुमार गुप्ता, नोखेलाल गुप्ता, सिकंदर प्रसाद गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, बमबम जायसवाल आदि कहते हैं कि दिव्य ज्योति वास्तव में अपने नाम स्वरूप क्षेत्र में प्रकाश फैलाकर चकाचैंध कर दी है, उसके मजदूर माता-पिता को इसके लिए जितनी बधाई दी जाए कम ही होगा । ठीक इसी तरह भिखना हाईस्कूल के प्रधान सुधेंद्र कुमुार सिंह कहते हैं कि रश्मि उनके विद्यालय की टाॅपर हुई है । उसकी मां अनिता देवी इसी विद्यालय में शिक्षिका हैं , जबकि पिता मनोज झा किसान हैं । रश्मि वास्तव में पढाई में हमेशा से ही अव्वल रही है । उसपर सभी को नाज था कि वह विद्यालय की टाॅपर बनेगी, उसके अनुरूप रश्मि ने अपनी छटा विखेर ही दी तथा पूरे विद्यालय एवं क्षेत्र को प्रकाशमय कर दिया है । इसके अलावा रबिन कुमार, अंकुश कुमार, तेजवीर कुमार आदि ने भी सफलता पाई है । शिक्षाविद जागेश्वर प्रसाद सिंह, शिक्षक सुबोध कुमार पासवान, शरमा कुमारी, विभाष कुमार, दीपक कुमार सहित सभी शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बधाई दी है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon