नई दिल्ली: PM Modi Nagpur प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नागपुर में माधव नेत्रालय के प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी और अपने संबोधन में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक, खासकर गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिससे देश के नागरिकों को इलाज की चिंता नहीं रही।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा गांवों में बनाए गए आरोग्य मंदिरों की सराहना की, जिनसे ग्रामीणों को इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में योग और आयुर्वेद को नई पहचान मिल रही है, और इससे देश को वैश्विक सम्मान मिल रहा है।
TAGGED:PM Modi Nagpur



