PURNIA NEWS: शांति एवं भाईचारे के साथ मनाए जाएं ईद और रामनवमी पर्व: सरसी थाना परिसर में बैठक

पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: PURNIA NEWS बनमनखी अनुमंडल के सरसी थाना परिसर में शनिवार संध्या को ईद और रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने की, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि देश में विभिन्न धर्मों द्वारा मनाए जाने वाले पर्व को भाईचारे और शांति के साथ मनाना चाहिए और किसी भी प्रकार के धार्मिक उन्माद से बचना चाहिए।

रामनवमी के अवसर पर आयोजित रामभक्तों की शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संचालन पर भी चर्चा की गई। सरसी थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग को निर्धारित किया गया है, जिसमें डीजे और अन्य ध्वनि प्रदूषक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा और कोई भी भक्त हथियार लेकर नहीं चलेगा। इसके अलावा जुलूस निकालने के लिए विभिन्न धार्मिक संगठनों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इस बैठक में समाजसेवी राजकिशोर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अखिलेश सिंह, बब्बू सिंह, रंजीत गुप्ता, महफूज आलम, सरसी पंचायत मुखिया प्रशांत सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *