Chirag Paswan

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दूसरे दिन, एनडीए नेताओं की बैठक से पहले Chirag Paswan ने गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी साल में एनडीए एकजुटता से आगे बढ़ रहा है और रणनीतिक चर्चा कर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिससे यह साबित होता है कि विपक्ष बिखर चुका है। वहीं एनडीए मजबूत और एकजुट है, और इस बार बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। चिराग ने विश्वास जताया कि गठबंधन के साथियों के बीच बैठक से चुनावी प्रदर्शन को और बेहतर बनाया जाएगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *