PURNIA NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विधायक जनसंपर्क कार्यालय में भव्य स्वागत

PURNIA NEWS : पूर्णिया पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक विजय खेमका ने अंग वस्त्र से स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ आगामी चुनाव में एनडीए सरकार की प्रचंड बहुमत से वापसी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता से लगातार संवाद बनाए रखें और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस मौके पर सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया भाजपा का गढ़ है तथा जिला में एनडीए सशक्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्णिया सहित बिहार की जनता को एनडीए के विकास पर पूर्ण विश्वास है। एनडीए की सरकार में पूर्णिया के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। बजट सत्र में पूर्णिया के विकास के लिए कई योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसका लाभ पूर्णिया की जनता को मिलेगा। विधायक खेमका ने यह भी कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पूर्णिया सहित सभी विधान सभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष पानो देवी, पवन सहनी, मनोज सिंह, मनोज गोस्वामी, गोपाल सिन्हा सहित जिला मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon