SAHARSA NEWS : मैट्रिक परीक्षा में अमल ज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत मारी बाजी, किया गया पुरस्कृत

SAHARSA NEWS /अजय कुमार : प्रखंड क्षेत्र के कोसी दियारा के अमल ज्ञान पब्लिक स्कूल एंड बी बिहेवियर इजरहा में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोमेंटो एवं नोटबुक ओर कलम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र अभिमन्यु कुमार 410, सुहागिन कुमारी 392, चंदन कुमार 260, कोमल कुमारी 270, अजय कुमार 301, राजदीप कुमार 300 अंक प्राप्त कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, डीलर योगेंद्र चौधरी, कीर्तन शर्मा, एनएसयूआई नेता मुरारी यादव, कृष्णा बेलदार अशोक यादव आदि ने कहा कि प्रतिभाओ के समान से बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। इस तरह के आयोजन से बच्चों के बीच आगे बढ़ने का माहौल तैयार होता है। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को अन्य बच्चों को प्रेरणा लेने की बात कही है। वहीं प्रिंसिपल बिपिन कुमार, डायरेक्टर बलराम कुमार, शिक्षक आदर्श राज ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार 5 वर्षों से अमल ज्ञान पब्लिक स्कूल का रिजल्ट देखने को मिल रहा है। आगे भी उम्मीद करते हैं इससे बेहतर से बेहतर रिजल्ट आए। अपने शिक्षक के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। मेहनत का फल मीठा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *