Eid-ul-Fitr : विधानसभा क्षेत्र में मंत्री लेशी सिंह ने मनाई ईद, अल्पसंख्यक समुदाय को दीं शुभकामनाएं

Eid-ul-Fitr : आज ईद के अवसर पर बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णियां जिला अंतर्गत अपने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के धमदाहा व के० नगर प्रखंड में विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चकला, बैगना, शमसाद टोला, रंगपुरा, डकैता, ढोकवा, तरौनी, पारसमणि, सबूतर, बनभाग समेत दर्जनों ग्रामों में घूमकर अल्पसंख्यक समुदाय के भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री लेशी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ईद आपसी भाईचारा, एकता, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। यह एकता के प्रतीक का त्योहार है।

उन्होंने सभी से आपस में मिल-जुलकर धमदाहा विधानसभा में आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम का माहौल कायम करने की अपील की, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने आगे कहा कि ईद का पवित्र त्योहार हमें यह प्रेरणा देता है कि हम समाज में अच्छाई, शांति और एकता का प्रसार करें। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने काफी उत्साह से मंत्री लेशी सिंह का स्वागत किया और अपनी ओर से उन्हें भी ईद की बधाई दी। मंत्री के ईद के मौके पर पधारने से ग्रामवासी काफी उत्साहित दिखे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon