PURNIA NEWS: तमिलनाडु प्रदेश में मजदूर की हुई मौत, शव आते ही गांव में मचा कोहराम

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS मोहनपुर थाना क्षेत्र के नकडहरी गांव के एक मजदूर की मौत तमिलनाडु प्रदेश में हो गई है। उनका शव गांव आते ही कोहराम मच गया है। इस संबंध में जिप सदस्य रीता देवी ने बताया कि नकडहरी गांव का लकीर शर्मा पिता अनुपलाल शर्मा उम्र 55 वर्ष कुछ दिनों पहले मजदूरी करने तमिलनाडु प्रदेश गया था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। अचानक वहां से खबर आयी कि उसकी तबियत खराब हो गई है तथा वह अस्पताल में भर्ती है।

29 मार्च को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। उसकी मौत की खबर पाते ही उसके स्वजनों में चित्कार मच गया। मंगलवार की सुबह जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, वैसे ही पूरे गांव शोक फैल गई तथा स्वजन उसके शव से लिपटकर चित्कार कर उठे। जिप सदस्य ने पीडित परिवार को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon