
SAHARSA NEWS : सहरसा के कन्हैया कुमार का नेशनल डॉजबॉल प्रतियोगिता में चयन
SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : 17 वीं सीनियर डॉजबॉल प्रतियोगिता बेंगलुरू में आयोजित की जा रही है। जिसमें बिहार टीम में सहरसा के कन्हैया कुमार का सलेक्शन किया गया। संघ के चेयरमैन विशाल कुमार बिट्टू ,सचिव मुरली कुमार, संयुक्त सचिव सुमित यादव, कोषाध्यक्ष राज किशोर मुर्मू, जिला कबड्डी संघ सहरसा के सचिव आशिष रंजन सिंह, संयुक्त सचिव तुषार कात्यायन, संरक्षक सुनील झा, उपाध्यक्ष डॉक्टर आर के रवि, पंकज गुप्ता, संयुक्त सचिव पूजा कुमारी, रवि कुमार, राज यादव,निर्मल,जयंत आदि ने शुभकामनाएं देते हुए कन्हैया के उज्वल भविष्य की कामना की।