SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु द्वारा संयुक्त रूप से जिलांतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया एवं चैती छठ के सुचारु आयोजन निमित की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।निरीक्षण क्रम में छठ घाटों पर बैरीकेडिंग/आवश्यकतानुसार चेंजिंग रूम,सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया एवं उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।कार्यपालक अभियंता,लोक स्वास्थ्य प्रमंडल/नगर निगम को आवश्यतानुसार छठ घाटों पर पानी टैंकर की व्यवस्था/अस्थाई शौचालय की सम्यक व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी(सदर) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
SAHARSA NEWS : डीएम व एसपी ने रामनवमी त्योहार के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया




