KATIHAR NEWS : छात्र जदयू कटिहार की नई जिला एवं प्रखंड कमेटी की घोषणा

KATIHAR NEWS, किशन भारद्वाज :  बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में छात्र जदयू कटिहार के जिला अध्यक्ष विशाल राज ने छात्र जदयू की नई जिला एवं प्रखंड कमेटी की घोषणा की। इस अवसर पर छात्र जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधे श्याम, प्रदेश महासचिव श्री आयुष तिवारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस बार की सूची में कुल 50 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं, जो संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों में 10 उपाध्यक्ष, 1 प्रधान महासचिव, 12 महासचिव, 15 सचिव और 12 प्रखंड अध्यक्ष शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधे श्याम ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र जदयू कटिहार की यह नई टीम अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएगी तथा छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी छात्र राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

जिला अध्यक्ष विशाल राज ने कहा कि वे छात्र जदयू कटिहार के संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। छात्र जदयू कटिहार की इस नई जिला एवं प्रखंड कमेटी की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon