Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Purnia News
कटिहार

टनटन ठाकुर को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मनोनय

By अंग इंडिया न्यूज़
June 29, 2025 2 Min Read
0

कटिहार: कटिहार जिले के सिरसा निवासी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टनटन ठाकुर को एक बार फिर प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उन्हें बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है। इससे पूर्व भी ठाकुर कार्यसमिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

टनटन ठाकुर की सामाजिक और राजनीतिक यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हुई थी। इसके पश्चात उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और फिर पंचायती स्तर से भारतीय जनता पार्टी में कदम रखते हुए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान की।

कटिहार में भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य के रूप में कई वर्षों तक सेवा देने वाले ठाकुर युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा में भी प्रभावी भूमिका निभाई है। मोर्चा में वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री जैसे प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान सांसद डॉ. संजय कुमार जायसवाल की टीम में भी उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय योगदान दिया।

वर्ष 2014 में उन्हें बिहार विधानसभा के लिए पूर्णकालिक समन्वयक नियुक्त किया गया था। इसके उपरांत वे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे राज्यों में भाजपा के प्रवासी प्रभारी के तौर पर संगठन को सशक्त बनाने में जुटे रहे। वर्तमान में वे “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र के पालघर जिले के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं। टनटन ठाकुर एक शिक्षित, विनम्र स्वभाव वाले और प्रभावशाली वक्ता के रूप में व्यापक पहचान रखते हैं। वे संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन उन्हें बिहार की राजनीति में एक उभरते हुए नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करता है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : भवानीपुर में चला वाहन जांच अभियान, शराब तस्करों पर रही पैनी नजर

Purnia News
Next

श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति, श्रीराम सेवा संघ के महा सेवा शिविर में उपलब्ध कराएगी रसोईया

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}