pappu yadav : पप्पू यादव ने रेल संपर्क और बिहार के विकास के लिए लोकसभा में उठाई आवाज

pappu yadav ,PURNIA NEWS : पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज लोकसभा में बिहार के धार्मिक स्थलों को रेल मार्ग से जोड़ने और क्षेत्र के समग्र विकास का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने देवघर को नवगछिया होते हुए सिंहेश्वर स्थान तथा किशनगंज से जलालगढ़, बनमनखी, कुशेश्वर स्थान होते हुए मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम तक रेल संपर्क स्थापित करने का आग्रह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया। इस पर रेल मंत्री वैष्णव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की स्वीकृति के बाद इन परियोजनाओं के डिजाइन पर काम चल रहा है। यादव ने मंत्री से सवाल किया, “आप सनातन की बात करते हैं, तो क्या इस इलाके की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं को इसी वर्ष पूरा करने का प्रयास करेंगे?” सांसद यादव ने किशनगंज-जलालगढ़ और कुर्सेला-बिहारीगंज रेल लाइन परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 170.8 करोड़ रुपये के आवंटन के लिए रेल मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

अपने संबोधन में पप्पू यादव ने सरकार की आंकड़ों की “बाजीगरी” पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार आंकड़े पेश कर तालियां तो बटोर लेती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों के विकास पर विशेष ध्यान देने की मांग की। क्षेत्र की सबसे बड़ी फैक्ट्री और रेल कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिए और प्रयास किए जाने चाहिए,” यादव ने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों को हर साल बाढ़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है और सरकार को केवल घोषणाएं करने की बजाय व्यवहारिक कदम उठाने होंगे। बिहार के विकास को लेकर सांसद पप्पू यादव लगातार मुखर रहे हैं और सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और अधूरी परियोजनाओं पर तेज़ी से काम करने का आह्वान किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon