SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी वैभव चौधरी, डीडीसी संजय कुमार निराला, अनुमंडल पदाधिकारी अनीषा सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन ने सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के काठो पंचायत चपराम में स्थित मत्स्य जीवी द्वारा अनुदानित पोखर का निरीक्षण किया।जहां पोखर को संचालित कर रहे किसान अशरफ अली जौहा व उदानंद यादव से मछली पालन को लेकर पूरी जानकारी ली। वही किसान ने बताया कि मछली पालन से काफी लाभ हो रहा है ।जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने मोहनपुर पंचायत के पुर्व मुखिया असरफ अली जोहा द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन एवं उनके कार्य को सराहा। उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर ऐसे कार्य से न सिर्फ आय में वृद्धि होगी बल्कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया हो सकेगा। वहीं उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि आप अनुदान की राशि लेकर मत्स्य पालन करें जिससे आपको लाभ होगा। मेनमा गांव निवासी उदानंद यादव द्वारा किये गए मत्स्य पालन प्रोजेक्ट को देखा और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहा। कहा की सरकार के स्तर से भी किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से मत्स्य पालन में अनुदान दिए जा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि किसान आधुनिक और उपयोगी खेती कर सिर्फ अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। बल्कि कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार सृजन कर सकते हैं। वही महादलित टोला जाकर जिलाधिकारी ने महादलित से सरकारी योजना लाभ की जानकारी ली। वहीं उन्होंने विकास मित्र के कार्यों से नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण निकालने की निर्देश दिया।वही पंचायत में हो रहे मखाना खेतों के भी निरीक्षण किया।वहीं किसानों से भी उन्होंने मखाना के संबंध में जानकारी ली।
SAHARSA NEWS : मत्स्यजीवी द्वारा अनुदानित पोखर का डीएम ने निरीक्षण किया

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


