SAHARSA NEWS: सहरसा में बाबा गणिनाथ गोविन्द की 93वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS शहर में लोकदेवता श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्द की 93वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सुपर बाजार स्थित कला भवन से एक भव्य झांकी निकाली गई, जिसने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। झांकी में बाबा गणिनाथ गोविन्द की आदमकद तस्वीर को आकर्षक ढंग से एक अस्व वाहन पर सजाया गया था। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण कर श्रद्धालु भी झांकी का हिस्सा बने। झांकी और शोभा यात्रा के शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “जय बाबा गणिनाथ” के जयघोष से गूंज उठा। करीब कई किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।

धर्मसभा का उद्घाटन सहरसा विधायक आलोक रंजन, महिषी विधायक गुंजेश्वर साह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ के एस गुप्ता, सोनवर्षा नगर पंचायत के चेयरमैन मनीष कुमार एवं जयंती समारोह समिति के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन प्रसाद साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक आलोक रंजन ने बाबा गणिनाथ को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात करने से ही समाज का वास्तविक कल्याण संभव है। उन्होंने मंदिर के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महिषी विधायक गुंजेश्वर साह ने बाबा के सर्वकल्याण मार्ग’ को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. केएस गुप्ता ने कहा कि समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरुरत है युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की। पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह ने कहा कि सहरसा का यह समाज आज बिहार में अपनी अलग पहचान बना चुका है। एकता की शक्ति से ही भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। रामनरेश साह, ने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता उच्च शिक्षा है। हर अभिभावक अपने बच्चों को हर हाल में पढ़ाएं। मंच संचालन सुनील सम्राट ने किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने आगंतुक अतिथियों का शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण में मंदिर सौंदर्यीकरण एवं परिसर का कार्य कर इसे और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में समाज के सहयोग के लिए श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर बाबा को श्रद्धा अर्पित की। मंच संचालन कैलाश साह ने किया। इस अवसर पर सहरसा, सुपौल, मधेपुरा एवं पटना से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। जयंती समारोह एवं शोभा यात्रा में बाबा गणिनाथ परिवार की ओर से विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश साह, रमेश कुमार राहुल, सुनील मित्रा, संजय कुमार, संतोष कुमार लड्डू, अजित कुमार अजय, मनोज मिलन, राजकिशोर गुप्ता, सुरेश साह, रंजन साह, भैरव साह, बैजनाथ साह, सुरेंद्र साह, बिनोद साह, खगेश कुमार, अनुमंडल प्रभारी सुमित कुमार, कृष्ण कन्हैया, बिक्की गुप्ता, कृष्ण मोहन साह, वृजमोहन साह, नरेश साह, भैरव साह, महाबीर साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *