SAHARSA NEWS : नये आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने संभाली कमान

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : समस्तीपुर मंडल रेलवे अंतर्गत सहरसा जंक्शन पर नये आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर अवांछित तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। वहीं रेल संपत्ति की चोरी एवं क्षति पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में स्थानीय भेेन्डरों को भी कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहरसा जंक्शन एक विशिष्ट स्टेशन है। जहां सीमा वर्ती इलाके एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।ऐसे मे सुरक्षा के मद्देनजर सभी ट्रेनों की नियमित जांच की जाएगी। वही टिकट दलाल,नशाखुरानी, पाकेटमार एवं अवांछित तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने रेल यात्रियों से भी किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका को ध्यान में देखते हुए आरपीएफ टोल फ्री नंबर पर सूचित करने की अपील की। ज्ञात हो कि इससे पूर्व आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी का तबादला दानापुर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *