PURNIA NEWS : बिहार एनडीए सरकार का बड़ा फैसला – वाहन चालकों के लिए कल्याण योजना का शुभारंभ

PURNIA NEWS : पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य के वाहन चालकों के कल्याण के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक लाख ट्रक, बस, ऑटो और टैक्सी चालकों को व्यापक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चालकों को यूनिफॉर्म, विशिष्ट पहचान पत्र, निःशुल्क नेत्र जांच, चश्मा, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य बीमा और पारिवारिक सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभ मिलेंगे। विधायक खेमका ने बताया कि उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में सरकार से राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी वाहन चालकों तथा संवाहकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सम्मानजनक वेतन, चिकित्सा सुविधा, यूनिफॉर्म, परिवारिक सुरक्षा और शिक्षा लाभ की मांग की थी। सरकार ने चालकों के विषय को गंभीरता से लिया है और अब इस नई योजना का लाभ पूर्णिया सहित बिहार के सभी वाहन चालकों को मिलेगा, खेमका ने कहा।

योजना के अंतर्गत चालकों का डिजिटल निबंधन किया जाएगा तथा बुजुर्ग चालकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रतिमाह सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। विधायक खेमका ने वाहन चालकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वाहन चालकों की देश-प्रदेश के विकास में अहम एवं सराहनीय भूमिका होती है। इस योजना से न केवल वाहन चालकों की स्थिति सुधरेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। यह योजना बिहार के परिवहन क्षेत्र में काम करने वाले लाखों चालकों के जीवन स्तर में सुधार और उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon