PURNIA NEWS : पूर्णिया में बुधवार को हीरा बेन मोदी स्मृति दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा मैदान में पांच दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, सदर विधायक विजय खेमका और नगर निगम की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन है।उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने खेल में पूरी मेहनत लगाएं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर बिहार का नाम रोशन करें। इस टूर्नामेंट में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पंकज बैठा, भाजपा जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, और अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। टूर्नामेंट के संयोजक प्रदेश कीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी शिवम भारद्वाज हैं। Post navigationPURNIA NEWS: शुल्क संरचना को लेकर प्राचार्य ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए, न्याय की मांग PURNIA NEWS: रेणु स्मृति पर्व में ‘पंचलेट’ की प्रस्तुति से जीवंत होगा पंचलाइट, आज अंतिम रिहर्सल