PURNIA NEWS

पूर्णियाँ: PURNIA NEWS एस.एन.एस.वाई. डिग्री कॉलेज, रामबाग, पूर्णियाँ के प्राचार्य ने पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राचार्य के अनुसार, 27 मार्च 2025 को कुछ छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में 4th Semester के नामांकन में अवैध रूप से पैसे लेने का आरोप लगाया। हालांकि, प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि शुल्क संरचना राजभवन द्वारा जारी किए गए अध्यादेश के अनुसार है।

इसके बावजूद, छात्र नेताओं ने DSW से शिकायत की और प्राचार्य को अवैध उगाही का आरोपी ठहराया, जिससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा। प्राचार्य ने कहा कि यह बयान उन्हें अपराधी के रूप में प्रस्तुत करता है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह अपमानजनक था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में उचित जवाब नहीं मिलता, तो वे मानहानि और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दायर करेंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *