PURNIA NEWS आनंद यादुका : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय पटना के द्वारा भवानीपुर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बिस सूत्री) के अध्यक्ष के रूप में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर को अध्यक्ष बनाया गया है । जबकि भाजपा नेता योगेंद्र महतो को प्रखंड बिस सूत्री का उपाध्यक्ष बनाया गया है । वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय के द्वारा प्रखंड बिस सूत्री में निर्मल कुमार राय, शंकर कुमार शर्मा, दीपक कुमार, मो० अफरोज, सीमा रानी, बिजय कुमार मंडल, मौलेश कुमार, जयशंकर कुमार, शिवशंकर कुमार, प्रताप भान रैना, बबलू सिंह, मो० सद्दाम एवं अमरेंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया है ।

बिस सूत्री अध्यक्ष बनाये जाने के बाद जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह उसका निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे । उन्होंने कहा कि वह सदन में हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या को उठाने का काम करेंगे । श्री दिनकर ने इस मनोनयन के लिए सूबे के मुखिया नीतीश कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल का आभार जताया है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *