PURNEA NEWS : भगवान महावीर स्वामी के 2624वें कल्याण दिवस के अवसर पर पूर्णिया के गुलाबबाग जैन भवन में श्री श्वेतांबर तेरापंथ सभा द्वारा आयोजित जयंती उत्सव में विधायक विजय खेमका ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने सर्वोच्च प्रमुख आचार्य महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका भावित प्रज्ञा जी के उद्बोधन संदेश को सुना और भगवान महावीर को नमन किया। विधायक ने कहा कि जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों के जरिए समाज को शांति और करुणा का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने “अहिंसा परमो धर्मः” और “जियो और जीने दो” जैसे महावीर के संदेशों को समाज में क्रांति लाने वाला बताया।इस अवसर पर तेरापंथ युवा मंडल ने बिहार में जैन समाज को अल्पसंख्यक वर्ग की सूची में शामिल करने की मांग उठाई। विधायक खेमका ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने पूर्णिया में भगवान महावीर जयंती को सरकारी राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने की बात कही। विधायक ने सभी को मंगल शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महावीर जयंती हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, ताकि हम अपने जीवन में शांति, अहिंसा और सत्य के मूल्यों को स्थापित कर सकें। यह आयोजन जैन समाज के लिए एकजुटता और उनके सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करने वाला रहा। Post navigationPURNIA NEWS : मुकेश दिनकर अध्यक्ष तो योगेंद्र महतो बने प्रखंड बिस सूत्री के उपाध्यक्ष PURNIA NEWS: मोबिल में मिक्सिंग का खेल! मधुबनी में नकली मोबिल फैक्ट्री का भंडाफोड़, बाबर धराया – अजहर फरार