PURNEA NEWS : भवानीपुर पुलिस ने स्मेक के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

PURNEA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर पुलिस ने तीन स्मेक तस्कर को स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार स्मेक तस्करों में भवानीपुर नगर पंचायत के सुदामानगर निवासी गुलाबी यादव का पुत्र मिथलेश यादव, सखुवाटोला निवासी धनेश्वर मंडल का पुत्र खुशीलाल मंडल और धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुवाटोला निवासी देवनारायण मंडल का पुत्र कृष्ण कुमार मंडल शामिल हैं । पुलिस ने तीनों गिरफ्तार स्मेक तस्करों के पास से 8.33 ग्राम ब्राउन सुगर (स्मेक) सहित 4600 रुपया जप्त किया है । भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार की संध्या भवानीपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक संजीव रंजन लाल पुलिस जवानों के साथ बस स्टैंड के नजदीक वाहन जांच कर रहे थे । इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा । जिसे पुलिस जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया । पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने के दौरान दोनों के पेंट के जेब से अवैध ब्राउन सुगर (स्मेक) बरामद किया गया । पकड़े गए दोनों स्मेक कारोबारियों के निशानदेही पर भवानीपुर पुलिस ने धमदाहा थाना क्षेत्र के सखुवाटोला निवासी देवनारायण मंडल के पुत्र कृष्ण कुमार मंडल के घर छापेमारी करते हुए उसे भी ब्राउन सुगर (स्मेक) के साथ गिरफ्तार कर लिया । भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की पकड़े गए तीनो स्मेक तस्करों के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए तीनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *