PURNEA NEWS/विमल किशोर  : अमौर -भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वास को अमौर प्रखंड बीस सुत्री उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।उमेश कुमार विश्वास को प्रखंड बीस सुत्री उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अमौर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उमेश कुमार विश्वास के 20 सूत्री उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ।मंत्रिमंडल सचिवालय बिहार विभाग बिहार पटना के संकल्प संख्या 384 दिनांक 18 11 16 में निहित प्रावधान के आलोक में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष के रूप में अधिसूचना संख्या 661 दिनांक 8.4.2025 के प्रभाव से उमेश कुमार विश्वास को नामित किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में उमेश कुमार विश्वास ग्राम पिपरा वार्ड नंबर 2 पोस्ट धुरपैली प्रखंड अमौर को नामित किया गया है ।अध्यक्ष के रूप में कमलेश कुमार विश्वास एवं सदस्य के रूप में मो शाहबाज आलम, मो शमीम आलम, मो हबीबुर रहमान, मो इमरान आलम, शकली देवी, मिट्ठू कुमार, जितेंद्र कुमार भारती ,नाथू विश्वास ,नीलकंठ दास, रमेश ठाकुर ,मनिका प्रसाद यादव, जमालुद्दीन, विनोद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *