ARARIA NEWS ; अररिया में हुआ जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा, डीएम ने किया उद्घाटन

ARARIA NEWS, प्रिंस (अन्ना राय): अररिया में उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में टाउन हॉल अररिया के सभागार में जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन के बाद, जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उर्दू भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह हिंदुस्तानी संस्कृति, भावनाओं और दिलों को जोड़ने का माध्यम है। यह भाषा किसी खास समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे भारत की धरोहर है।

कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सुबोध कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार रजक, और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon