BSPS: प्रेस क्लब पूर्णिया एवं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ बिहार के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने सांसद द्वारा पत्रकारों पर हमले को बताया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की प्रहार

  • पूर्णिया: BSPS भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल द्वारा दो पत्रकारों पर किए गए हमले की प्रेस क्लब पूर्णिया अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब पूर्णिया अध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा पत्रकारों पर इस तरह का बर्बर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता पर हमले बढ़ते जा रहे हैं और यह घटना इसका ताजा उदाहरण है।
  • श्री सिंह ने सभी पत्रकारों को ने कहा की इस मामले में सभी पत्रकार संघ को एकजूट होने की आवश्यकता है ताकी भविष्य में इस तरह किसी भी पत्रकारों से दुर्व्यवहार ना हो। सिंह ने दोषी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
  • साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बुधवार को हवाई अड्डे पर सीएम के संभावित दौरे की कवरेज कर रहे दो पत्रकारों कुणाल शेखर और सुमित कुमार पर सांसद और उनके गुर्गों ने हमला किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर