PURNIA NEWS : मयंक बने बीस सूत्री के अध्यक्ष, क्षेत्र में राजग कार्यकर्ताओं में खशी

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार को 20 सूत्री का प्रखंड अध्यक्ष सहित एक उपाध्यक्ष एवं 12 सदस्य मनोनित किये जाने से पूरे क्षेत्र के राजग कार्यकर्ताओं में काफी खुशियां व्याप्त है । यद्यपि इनमें मुस्लिमों की कम भागीदारी मिली है तथा इसमें बस दो कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है । यह बता दें कि बिहार सरकार के मंत्रीमंडल सचिवाल, पटना द्वारा प्रखंड प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री का गठन किया गया है । इसमें जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार को बीस सूत्री का अध्यक्ष मनोनित किया गया है । जबकि भाजपा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है । इसके अलावा सदस्य के रूप में जदयू के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उमाशंकर मेहता, प्रशांत कुमार सिंह, मो हुमायुं अंसारी, रिंकु देवी, संजय कुमार मंडल, संजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, पूर्व भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, प्रशांत सिंह, प्रेम कुमार, मो अनवर एवं पंकज कुमार साह को जिम्मेदारी दी गई है ।

नवमनोनित अध्यक्ष मयंक कुमार ने बीस सूत्री का अध्यक्ष बनाये जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि सरकार ने उनपर भरोसा करके जिम्मेदारी सौंपी है, वे पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहण करेंगे तथा किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे । मौके पर जदयू के प्रवक्ता सह पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं ने मयंक कुमार सहित सभी बीस सूत्री कार्यक्रम के मनोनित सदस्यों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने सभी जिम्मेदार एवं निष्ठावान व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए वे सरकार को बधाई देते हैं ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon